हजरत आदम अलैहीस्सलाम और शैतान

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 हजरत आदम अलैहीस्सलाम और शैतान 🥀*

            

✏️ हज़रत आदम अलैहिस्सलाम और शैतान
अल्लाह पाक ने फ़रिश्तों में जब एलान फ़रमाया कि मैं ज़मीन पर अपना एक ख़लीफ़ा बनाने वाला हूं तो शैतान ने इसका बहुत बुरा माना। अपने दिल ही दिल में हसद की आग में जलने लगा।
चुनांचे जब खुदा ने हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को पैदा फ़रमाकर फ़रिश्तों को हुक्म दिया कि मेरे खलीफ़ा के आगे सज्दे में झुक जाओ तो सब सज्दे में झुक गये। मगर शैतान अकड़ा रहा और न झुका। अल्लाह पाक को उसका यह तकब्बुर पसंद न आया उससे फ़रमाया
कि ऐ इबलीस । मैंने जब अपने दस्ते कुदरत से बनाए हुए ख़लीफ़ा के आगे सज्दा करने का हुक्म दिया तो तुमने क्यों न सज्दा किया शैतान ने जवाब दिया मैं आदम से अच्छा हूं। इसलिए कि मैं आग से बना हूं और वह मिट्टी
से बना है। फिर मैं एक बशर को सज्दा क्यों करता खुदा तआला ने इसका यह तकब्बुर भरा जवाब सुना तो फरमाया मरदूद निकल जा मेरी बारगाहे रहमत से जा तू क़्यामत तक के लिए मरदूद व मलऊन है 

*(📚सच्ची हिकायत हिस्सा,1सपह,63)*

*सबक ::* खुदा के रसूल और उसके मकबूल की इज्ज़त व ताज़ीम करने से अल्लाह पाक खुश होता है और उनको अपनी मिस्ल बशर समझकर उनकी ताजीम से इन्कार कर देना फेअले शैतानी है एक पैगम्बरे खुदा को सबसे पहले तहकीरन *(हकीर नजर से)* बशर कहने वाला शैतान है,,



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरुद्दीन जंगी और नबी ‎ﷺ ‏का जिस्म मुबारक चोरी करने वाले ‎

आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान रदिअल्लाहु तआला अन्हु पर पीएचडी (PHD) करने वाले कुछ लोगों के नाम