दीन ए इसलाम हर ज़माने में टेक्निकल (Technical) भी है और मॉडर्न (Modern) भी

 🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴




*🥀 दीन ए इसलाम हर ज़माने में टेक्निकल (Technical) भी है और मॉडर्न (Modern) भी 🥀*




✏️ मुस्लिम वालिदैन को चाहिए कि वो अपने बेटे बेटियों को स्कूल , कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़(School, College & Universities) भेजने से पहले उनको दीन ए इसलाम क्या है ये बतायें? दीन आसान है ये बतायें ? इस दीन को उन तक पहुंचाने में कितनी कुर्बानियां दी गई ये बतायें? अपने रसूलﷺ कि कुर्बानियों के बारे में बतायें।


अगर ऐसा नहीं किया तो ये आपके बेटे बेटियां मग़रिबी तहज़ीब (Western Culture) के जाल में फंस जायेंगे और फसं रहे हैं इसलिए अभी भी वक़्त है लौट आओ अपने दीन की तरफ वरना जब जब दीन से दूरी हुई इज़्ज़तों के जनाज़े निकले हैं और निकल रहे हैं क्यूंकि जो कौम भी अपने रसूलﷺ की कुर्बानियों का एहसास नहीं करती , अपनी तारीख को भुला देती है , वो कौम मिटा दी जाती है अगर ज़िंदा रहना चाहते हो तो अपनी तारीख को पढ़िए और उसको पूरी दुनिया के सामने लाईए।


इज़्ज़त देने के नाम पर , मॉडर्न एजुकेशन (Modern Education) के नाम पर, को-एजुकेशन(Co-education) के नाम पर जो टेक्निकल(Technical) धोखा हमें दिया जा रहा है उससे बचने की ज़रूरत है दीन ए इसलाम हर दौर के लिए मॉडर्न भी है और टेक्निकल भी , दीन हर ज़माने में हमारी सोच से ज़्यादा अपग्रेडेड(Upgraded) है अद्ल और इंसाफ की कहानियां जो इस्लाम में हैं दुनिया की कोई कौम रहती दुनिया तक वो मिसालें पेश नहीं कर सकती , आज हम जैसे कम अक़्ल लोग हैं जो अग़ियार को मॉडर्न मानते जिसने आज मॉडर्न तालीम के नाम पर औरतों को नंगा करके पेश किया है , इंसानियत का खून बहाया , एहसास का गला घोटा है , हया का जनाज़ा निकाला, याद रखो सारी दुनिया जान ले दुनिया की तमाम इज़्ज़तें दीन ए इसलाम में ही हैं और आज जिसकी भी जो इज़्ज़त है वो मुस्तफा जाने रहमतﷺ के नालैन ए मुबारक का सदक़ा है 


_तौक़ ए तहज़ीब ए फिरंगी तोड़ डालो मोमिनों,_

_तीरगी अंजाम है ये रौशनी अच्छी नहीं_

_[ताजजुश्शरिया رحمة الله عليه]_


_*👉 नोट:* आपके घर का माहौल इसलामी हो सकता है मगर ये भूल मत करना की यही काफ़ी है जब तक आप पूरी कौम के लिए काम नहीं करेंगे आपकी इज़्ज़तें भी महफूज़ नहीं रहेंगी लोग कहेंगे की ये बिगड़ी हुई कौम का सुलझा हुआ आदमी है जब पूरी कौम सुधरेगी तो आप सही मायनों में सुलझे हुए कहलायेंगे_




👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑

*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरुद्दीन जंगी और नबी ‎ﷺ ‏का जिस्म मुबारक चोरी करने वाले ‎

आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान रदिअल्लाहु तआला अन्हु पर पीएचडी (PHD) करने वाले कुछ लोगों के नाम