अल्लाह के वली हज़रत सिरीं सकती रज़ियल्लाहु तआला अनहु

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



 *🥀 अल्लाह के वली हज़रत सिरीं सकती रज़ियल्लाहु तआला अनहु 🥀*                                                                                        


                                                    
✏️ अल्लाह के वली हज़रत सिरीं सकती रज़ियल्लाहु तआला अनहु अपने असहाब व मुरीदीन के साथ तशरीफ ले जा रहे थे कि एक शराबी को देखा कि लंबे सड़क सरे राह नशे में धुत पड़ा हुवा है मगर उस की ज़बान पर अल्लाहू की सदा जारी है। अल्लाह दोस्त, रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के नायब हज़रत सिरीं सकती रज़ियल्लाहु तआला अनहु रुक गये और इरशाद फरमाया एक गिलास पानी लाया जाये। पानी का गिलास हाज़िरे ख़िदमत किया गया, आप ने अपने दस्ते मुबारक से उस शराबी के मुंह को पानी से धुल दिया। पाक व साफ़ कर के फ़रमाया कि अब पाक मुंह से अल्लाह तआला का पाक नाम लेगा और तशरीफ़ ले गये। जब रात को सोये तो ख़्वाब में बशारत दी गई कि ऐ मेरे नेक सिरी सकती तूने मेरी ख़ातिर मेरे शराबी बन्दे के मुंह को पाक व साफ किया और अब उस के मुंह पर तेरा हाथ लग गया है. और मुख़तसर सोहबत तेरी उस बन्दे को नसीब हो गई है तो तेरी सोहबत और निसबत की बरकत से मैं ने उस के दिल को पाक व साफ़ कर दिया है। हज़रत सिरीं सकती रज़ियल्लाहु तआला धुल कर अनहु ख़्वाब से बेदार हुये, नमाज़े तहज्जुद के लिये मस्जिद में तशरीफ़ लाये तो क्या देखा कि कल जो शख़्स शराब के नशे में धुत होकर पड़ा हुवा था मस्जिद में तहज्जुद की नमाज़ अदा कर रहा है। हज़रत सिरीं सकती रज़ियल्लाहु तआला अनहु हैरत व इसतेजाब में उस शख़्स को देखने लगे तो वह शख़्स हज़रत सिरी सकती रज़ियल्लाहु तआला अनहु से कहता है कि हज़रत आप हैरान व परेशान क्यों हैं, अल्लाह तआला ने आप को सब कुछ तो बता दिया है। 

📚 *(खैरुल मजालिस)* 
*📚 (सुन्नी कुइज सरकारे गौसे आज़म, सफ्हा: 30,31)*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरुद्दीन जंगी और नबी ‎ﷺ ‏का जिस्म मुबारक चोरी करने वाले ‎

आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान रदिअल्लाहु तआला अन्हु पर पीएचडी (PHD) करने वाले कुछ लोगों के नाम